फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mafia clash with revenue team that went to intercept illegal mining; FIR registered.

Kasganj News: अवैध खनन पकड़ने गई राजस्व टीम से भिड़े माफिया, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 07 Oct 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के महाराजपुर में अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंची राजस्व टीम पर खनन माफियाओं का दुसाहस सामने आया है। चेकिंग के दौरान जब नायब तहसीलदार सुरेश बाबू और उनके चालक ने अवैध खनन करते हुए लोगों को पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने न केवल उनके साथ अभद्रता की, बल्कि चालक का मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी बलपूर्वक चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को मौके से छुड़ाकर ले गए। मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना 6 अक्तूबर की दोपहर करीब 12:50 बजे की है।
विज्ञापन

सदर तहसील के नायब तहसीलदार सुरेश बाबू के अनुसार, वह महाराजपुर क्षेत्र से गुजर रहे थे। तभी मेन रोड से करीब 100 मीटर की दूरी पर उन्हें खनन होता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत अपने चालक जीतू को वाहन को खनन स्थल की ओर मोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर जब राजस्व टीम ने कार्रवाई करनी चाही तो वहां मौजूद लोगों ने टीम के साथ हाथापाई और अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान चालक का मोबाइल छीन लिया गया और राजा नामक युवक सहित अन्य लोगों ने मिलकर जबरन पकड़े गए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को छुड़ा लिया।

नायब तहसीलदार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपियों के फोटो और वीडियो उपलब्ध होने की बात भी कही है। पुलिस ने मामले में लोडर मालिक राहुल राजपूत, ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक विकास यादव और दिलीप तथा राजा सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
-----------------

वर्जन
नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - आंचल चौहान, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed