फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Results achieved imitation police

बीडीएस छात्रा के सुसाइड केस में हाथ लगे अहम सुबूत

Thu, 05 Dec 2013 09:31 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Dec 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
Results achieved imitation police
बीडीएस की छात्रा अनुकृति त्रिपाठी की खुदकुशी के मामले में सेक्टर-34 पुलिस ने डेंटल कॉलेज से परिणाम का रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अब अभिभावकों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने सुसाइड नोट और युवती की हैंडराइटिंग की जांच के सैंपल जल्द से जल्द भेजने के लिए सीएफएसएल को कहा है।

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सेक्टर-25 की डेंटल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर सविता पाराशर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अनुकृति डेंटल कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन


हाल ही में उसका परीक्षा परिणाम आया था। इसमें वह फेल हो गई थी। उसका शव शुक्रवार को घर में छत से लटका मिला था। उस समय घर पर कोई नहीं था। माता-पिता लखनऊ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता आईटीबीपी में सीएमओ के पद पर तैनात हैं। सेक्टर-34 पुलिस थाना प्रभारी राजेश शुक्ला का कहना है कि अनुकृति की परीक्षा के परिणाम की सूची पुलिस के पास आ गई है। जल्द ही अभिभावकों के बयान दर्ज कर जांच में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed