{"_id":"6cb1dd890d84bb8d0ea9af53ab4fcb3d","slug":"resturent-on-fire-at-sector-7-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-7 में रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का सामान खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर-7 में रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का सामान खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 13 Feb 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-7 के एससीओ नंबर-20 स्थित रेस्टोरेंट में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। चार फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक लाखों का सामान आग की चपेट में आ चुका था।
विज्ञापन
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट की है। फायर कंट्रोल रूम में सुबह 8:58 बजे आग लगने की सूचना आई।
विज्ञापन
इसके बाद मनीमाजरा फायर स्टेशन से दो, सेक्टर-17 से एक और इंडस्ट्रियल एरिया स्टेशन से एक गाड़ी पहुंची। हालांकि तब तक आग भड़क चुकी थी। दमकल विभाग की सावधानी से कुछ सामान बाहर निकलवाया गया और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट के मालिक सचिन जोशी का दावा है कि ढेरों कांच के बर्तन, जूस से भरे डिब्बे, एसी और काफी संख्या में फर्नीचर आग की चपेट में आ गया। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने भड़की आग को रसोई की ओर जाने से रोका। इसके साथ सिलेंडर भी बाहर निकाल लिया।