ऑफिस की कर्मचारी से 5 साल तक रेप
एक ऑफिस में काम करने वाली युवती से ऑफिस का संचालक 5 साल से धमकाकर रेप करता रहा। घटना हरियाणा के पानीपत के थाना चांदनी बाग की है।
सनौली रोड स्थित एक कार्यालय में काम करने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में अपने ऑफिस संचालक पर 5 साल से रेप करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना चांदनी बाग क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सनौली रोड स्थित एक बैंक के सामने स्थित एक आफिस में काम करती है।
रेप करने से रोका तो की मारपीट
वहां आफिस के संचालक सूरज उर्फ टोनी ने उसके साथ पांच साल पहले रेप किया। उसने उसको किसी को न बताने की धमकी दी। आरोप है कि उसने इस दौरान उसके साथ कई बार रेप किया।
युवती ने आरोप लगाया कि 17 सितंबर को उसने दुराचार से रोका तो उसके साथ मारपीट की और उसको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस ने शिकायत मिलते ही
युवती का मेडिकल करा लिया है और सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसको जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।