फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rehri workers fired rehri mid market, terror in officers

बीच बाजार लगा दी रेहड़ियों में आग, अधिकारियों में हड़कंप

Thu, 10 Dec 2015 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 10 Dec 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
rehri workers fired rehri mid market, terror in officers

फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों के हाथ-पांव उस समय फूल गए, जब रेहड़ी वालों ने रेहड़ियों में आग लगानी शुरू कर दी। घटना पंजाब के पटियाला की है।

विज्ञापन


स्थानीय बस स्टैंड के पास उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया, जब फुटपाथों से सामान उठाने गई निगम टीम के विरोध में रेहड़ी फड़ी वालों ने अपनी रेहड़ियों को आग लगानी शुरू कर दी। साथ ही उन्होंने निगम कमिश्नर का घेराव करके नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


इस विरोध से निगम टीम को कार्रवाई किए बगैर ही लौटना पड़ा। निगम टीम वीरवार सुबह 9 बजे फुटपाथों पर सामान लगाने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चली थी। निगम टीम ने बस स्टैंड के पास कार्नर होटल से लेकर अगले बाजारों तक सामान को कब्जे में ले लिया और बस स्टैंड से ओवरब्रिज की तरफ भी सामान कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड की पिछली तरफ रेहड़ी वालों ने निगम टीम का जबरदस्त विरोध किया। निगम टीम को देखते ही रेहड़ी-फड़ी वालों ने अपनी रेहड़ियों को आग लगानी शुरू कर दी। माहौल को गर्म होते देखकर निगम कमिश्नर इंदू मल्होत्रा और ज्वाइंट कमिश्नर नाजर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन गुस्साए रेहड़ी वालों ने कमिश्नर का घेराव करके नारेबाजी शुरू कर दी।

इस मौके पर पुलिस पार्टी की अगुवाई कर रहे डीएसपी हरपाल सिंह ने माहौल को शांत करने की कोशिश की, लेकिन माहौल शांत नहीं हो सका। रेहड़ी वालों में गुस्सा बढ़ता गया और इन रेहड़ी वालों ने निगम के भरे ट्रक से अपना सामान उतार लिया। इस प्रदर्शन के कारण निगम टीम को भारी पुलिस फोर्स के साथ होने के बावजूद बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed