फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rebellion in jat community, yashpal malik warning to kill people, case filed

जाट समुदाय में फूट: यशपाल मलिक ने दी जान से मारने की धमकी, केस

Mon, 13 Jun 2016 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 13 Jun 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
rebellion in jat community, yashpal malik warning to kill people, case filed
यशपाल मलिक - फोटो : फाइल फोटो
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर दो गुटों में बंटे जाट समुदाय के नेताओं की फूट अब खुलकर सामने आ गई है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पर हिसार में हवासिंह सांगवान गुट के जिला प्रधान दलजीत पंघाल ने केस दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन


पंघाल का आरोप है कि यशपाल मलिक ने शनिवार शाम सात बजकर 51 मिनट पर फोन कर कहा कि क्यों धरने को कमजोर कर रहे हो। हिसार से बाहर निकले तो जान से मार दूंगा। सिविल लाइन थाने में दी गई पंघाल की शिकायत पर पुलिस ने मलिक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शिकायत में पंघाल ने लिखा है कि यशपाल मलिक ने फोन करके कहा कि करनाल व यमुनानगर जाने की क्या जरूरत थी। हमारे धरने क्यों कमजोर कर रहे हो। पंघाल, हिसार में ही रहा करो अगर हिसार से बाहर निकले तो ठीक नहीं रहेगा। पंघाल का कहना है कि करीब दो मिनट की बातचीत के दौरान यशपाल मलिक ने धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मलिक ने फोन काट दिया। पंघाल का कहना है कि वह तो एक मई से हिसार से बाहर भी नहीं गए। इस तरह फोन पर धमकी क्यों दी जा रही है समझ में नहीं आ रहा। उल्लेखनीय है कि यशपाल मलिक पर पहले ही जींद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है।

मामले को लेकर क्या बोले अफसर

rebellion in jat community, yashpal malik warning to kill people, case filed
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
यशपाल मलिक के खिलाफ दलजीत पंघाल की शिकायत पर आईपीसी की धारा 506 व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
- अश्विन शैणवी, एसपी हिसार

मेरे पास यशपाल मलिक का फोन आया था। मुझे जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि हिसार में रहा कर नहीं तेरे लिए अच्छा नहीं होगा। मैंने कहा तुम यूपी से निकलकर यहां आ जाते हो मैं क्यों न हिसार से बाहर निकलूं।
- दलजीत पंघाल, जिला प्रधान (अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति, सांगवान गुट)

पंघाल लोगों को उकसा रहा था। मुझे रिपोर्ट मिली थी कि वह रेलवे ट्रैक पर बैठाने व दंगा करवाने के लिए लोगों को भड़का रहा था। मैंने पंघाल से रिक्वेस्ट की थी कि वह ऐसा न करे। समाज में माहौल खराब हो जाएगा। मेरे पास गवाह हैं वो हिसार के ही हैं जिन्हें उसने उकसाने की कोशिश की। हम प्रशासन के सामने उनके नाम भी उजागर कर देंगे। मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं।
- यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed