फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Really terrible scandal unfolded acid

सामने आया तेजाब कांड का खौफनाक सच

Mon, 09 Jun 2014 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Mon, 09 Jun 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
Really terrible scandal unfolded acid

गांव अरनौली में पांच जून की रात को सोए हुए परिवार पर एसिड अटैक को परिवार के मुखिया जोगिंद्र सिंह ने ही अंजाम दिया था। वह अपनी पत्नी के साथ गांव के ही गुरध्यान सिंह के साथ संबंधों को लेकर परेशान था।

विज्ञापन


जोगिंद्र ने बताया कि गुरध्यान सिंह की नजर उसकी 17 वर्षीय बेटी पर भी थी। जिस कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों में रंजिश होने के कारण जोगिंद्र ने तेजाब फेंकने का आरोप दो पड़ोसियों पर लगा दिया। पुलिस ने जोगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दो पड़ोसियों पर लगाया था आरोप

Really terrible scandal unfolded acid

सीआईए थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी क्राइम गुरमेल सिंह ने बताया कि गांव अरनौली निवासी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पांच जून की रात्रि को सोते समय पड़ोस के ही पिंदा एवं बिल्लू ने उसके परिवार पर एसिड अटैक किया है।

जिस कारण उसकी पत्नी अमरजीत कौर की मौत हो गई। जबकि उसका नौ वर्षीय बेटा दीपू एवं 10 वर्षीय बेटी सर्बो एवं वह स्वयं घायल हो गया। उसने बताया कि उनके घर पर सोया पड़ोसी गुरध्यान सिंह भी हमले में घायल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज करते हुए जांच की तो मामला कुछ ओर ही निकला।

‘बेटी पर रखता था गुरध्यान बुरी नजर’

Really terrible scandal unfolded acid

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता जोगेंद्र सिंह से ही शक के आधार पर पूछताछ की। जिसमें उसने खुलासा किया कि उसकी पत्नी अमरजीत ऊर्फ कुतरो के गांव के ही गुरध्यान सिंह के साथ अवैध संबंध थे। उसने इसका विरोध भी किया। लेकिन वे दोनों उसकी पिटाई करते थे। जिस कारण वह किसी तरह अपमान का घूंट पीकर चुप था।

इसी बीच गुरध्यान सिंह उसकी 17 वर्षीय बड़ी बेटी पर भी बुरी नजर रखने लगा था। उसकी बेटी ने उसे बताया था कि गुरध्यान सिंह एवं उसकी मां अमरजीत ने उसके साथ मारपीट भी की है। बेटी की जिंदगी तबाह होने की आशंका के चलते वह उसे अपनी साली के यहां छोड़ आया। वारदात की रात वह परिवार के साथ मेले में गया था। जहां गुरध्यान भी उसे मिल गया था। इसके बाद वे सभी घर लौट आए। रात को सोते समय उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

इस तरह फेंका तेजाब

Really terrible scandal unfolded acid

पुलिस पूछताछ में जोगेंद्र ने बताया कि वह पास में ही एक दूध की डायरी से एसिड लेकर आया था। जो उसने घर में ही छुपा कर रखा था। मेेले से लौटने के बाद वह एक चारपाई पर सो गया। उसकी पत्नी बच्चों के साथ सो गई थी। जबकि गुरध्यान सिंह अलग चारपाई पर था। रात को उसकी पत्नी एवं गुरध्यान सिंह एक ही चारपाई पर थे।

उनके सोने के बाद करीब ढाई बजे वह उठा और दोनों पर एसिड फेंक दिया। उसने बताया कि पास में ही पंखा चलने के कारण एसिड हवा के चलते उसके बेटे एवं बेटी पर भी जा गिरा। एसिड का हमला होते ही उसने स्वयं ही चिल्लाना शुरू कर दिया। बाद में वह परिवार को लेकर पहले बलबेहड़ा अस्पताल और बाद में गुहला अस्पताल में पहुंचा। जहां उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। वहीं, गुरध्यान सिंह, उसकी बेटी एवं बेटे को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बच्चे की आंखों पर असर, गुरध्यान गंभीर

Really terrible scandal unfolded acid

डीएसपी ने बताया कि घायल दीपू की एक आंख पर ज्यादा असर है। गुरध्यान सिंह की हालत भी गंभीर बनी हुई है। वहीं लड़की के चेहरे पर एसिड का काफी असर है। पुलिस जोगेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। डायरी मालिक सहित जोगेंद्र सिंह द्वारा आरोपित दोनों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

तीन-चार साल से थे दोनों के संबंध

Really terrible scandal unfolded acid

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अमरजीत एवं गुरध्यान सिंह के संबंध तीन-चार साल से थे। विरोध करने पर उसकी पत्नी एवं गुरध्यान सिंह जोगेंद्र सिंह की पिटाई करते थे। जिस कारण वह चुप था। लेकिन उसकी बड़ी बेटी ने जब गुरध्यान सिंह की हरकतों और पिटाई की जानकारी दी तो उसने इस वारदात को अंजाम देने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed