फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rapist father: rape with niece and daughter from 3 years

हवसी पिता: 3 साल से सगी बेटी-भतीजी से रेप

Wed, 18 Feb 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हरियाणा) Updated Wed, 18 Feb 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
rapist father: rape with niece and daughter from 3 years

मानवीय रिश्तों को तार-तार करते हुए एक वहशी पिता पिछले 3 साल से बेटी और साले की लड़की से हवस मिटा रहा था। हांसी इलाके में सामने आई इस वारदात में दोनों बेटियां नाबालिग हैं।

विज्ञापन


तीन साल से लगातार दुराचार कर रहे इस मामले का तब खुलासा हुआ जब पीड़ित बच्ची ने दादी को अपनी व्यथा सुनाई। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोपहर को दोनों लड़कियों का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। इनमें से एक लड़की सातवीं तथा दूसरी लड़की नौंवीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन

 
मामले की शिकायत में आरोपी व्यक्ति की सास ने बताया है कि नाबालिग बेटियों के साथ दुराचार वह चाकू की नोक पर करता था। जब परिवार के लोग घर पर नहीं होते तो वह मौका पाकर उनसे दुराचार कर डालता और किसी को बताने पर चाकू से वार कर जान ले लेने की धमकी देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक परेशान रहने लगी थीं बच्चियां

rapist father: rape with niece and daughter from 3 years

पुलिस को बयान में महिला ने बताया है कि उसकी पोती व दोहती दोनों इस वारदात के बाद मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। बार-बार जब वे उनकी परेशानी का कारण पूछते तो डर के मारे वे कुछ भी नहीं बता पाती। मंगलवार को दोनों बच्चियों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने पूरी बात नानी व दादी को बता दी।

प्रह्लाद सिंह, प्रभारी सिटी थाना हांसी ने बताया‌ कि दोनों छात्राओं के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवा कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बयान में शिकायतकर्ता ने बताया है कि पिता चाकू की नोक पर तीन साल से खुद की बेटी व साले की बेटी से दुराचार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed