फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raped with young women in Chandigarh

युवती बोली- जन्मदिन सेलिब्रेट करना चाहती हूं, युवक ने कर दिया रेप

Wed, 17 May 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 May 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
raped with young women in Chandigarh
चंडीगढ़ में होटल ताज के कर्मचारी ने किया रेप - फोटो : अमर उजाला
अपने जन्मदिन को सलिब्रेट करने के लिए युवती ने होटल में काम करने वाले कर्मचारी से बात की, तो बदले में उसे ऐसा दर्द मिला जिसे सुनकर हर कोई दंग है। मध्यप्रदेश से चंडीगढ़ घूमने आई एक युवती से ताज होटल के कर्मचारी ने सेक्टर 22 में ले जाकर रेप कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक होटल में फूड एंड बेवरजस डिपार्टमेंट का कर्मचारी है वह मूल रूप से कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) का रहने वाला है। उधर, युवती ने मेडिकल करवाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल ने बताया कि युवती की उम्र करीब 28 साल है। आरोपी सन्नी पिछले पांच साल से ताज होटल में कांट्रैक्ट पर नौकरी करता है। पीड़िता ने बताया कि वह जयपुर में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। वह अपने दोस्तों के साथ चंडीगढ़ घूमने आई थी। दोस्त तो वापस लौट गए लेकिन वह सोमवार को सेक्टर-17 स्थित होटल ताज के चौथी मंजिल स्थित रूम में ठहर गई। वहां उसकी जान-पहचान होटल स्टाफ सन्नी से हो गई । उसने सन्नी को बताया कि मैं अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करना चाहती हूं। इसके बाद वह उसे अच्छी जगह ले जाने का झांसा देकर सेक्टर-22 ए स्थित अपने रूम पर ले आया। 
विज्ञापन

रात पर बनाए शारीरिक संबंध, सुबह कमरे से पैसे गायब

raped with young women in Chandigarh
होटल ताज के कर्मचारी ने किया रेप - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने आरोप लगाया कि रातभर आरोपी सन्नी ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और सुबह अपनी बाइक से होटल में छोड़ गया। उसने होटल रूम में देखा कि उसके बैग में रखे 23 हजार रुपये भी चोरी हो गए। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी। एसएसपी डा. ईश सिंघल डीएसपी सेंट्रल, थाना प्रभारी सेक्टर-17 व सेक्टर-3 महिला थाना प्रभारी पूनम दिलावरी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने आरोपी को काबू करने के बाद पीड़िता से लंबी पूछताछ व सबूत लिए। सेक्टर-17 थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत के बाद मेडिकल करवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला पुलिस टीम ने पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए।

हमें सोमवार की सुबह होटल ताज से एक युवती ने रेप की शिकायत दी थी। जांच के बाद आरोपी कर्मचारी को रेप और बैग से 23 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 
रामगोपाल, डीएसपी, सेंट्रल

7 दिनों में गैंगरेप, बच्ची से रेप की कोशिश के बाद यह तीसरी वारदात
महिला सुरक्षा का खोखला दावा करने वाली चंडीगढ़ स्मार्ट पुलिस की व्यवस्था पिछले 7 दिनों के अंदर नाबालिग से गैंगरेप, अटैम्ड टू रेप और रेप की वारदात ने खोल दी। पहले मनीमाजरा में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ 2 युवकों ने गैंगरेप किया, उसके बाद जीएमसीएच-32 में भर्ती रिश्तेदार की देखभाल करने आई नाबालिग के साथ अस्पताल कर्मचारी रेप करने की कोशिश में गिरफ्तार हुआ। और अब होटल ताज के कर्मचारी द्वारा युवती से रेप की घटना ने यूटी पुलिस की साख पर सवाल खड़े कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed