फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raped with nursing student in mohali

नर्सिंग छात्रा की ड्राइवर से हुई दोस्ती फिर हुआ प्यार, अब लगा है रेप का आरोप

Tue, 16 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 16 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
 raped with nursing student in mohali
छात्रा से रेप - फोटो : Demo Pic
नर्सिंग की छात्रा को अपने ही कॉलेज की बस चलाने वाले ड्राइवर से दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन अब जो हुआ है उसने इसे रेप का रंग दे दिया है। बीएससी नर्सिंग की छात्रा से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अमनदीप सिंह निवासी चंदपुर राओ थाना ब्लॉक माजरी पर रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। केस दर्ज करने की प्रक्रिया कुराली थाने में संपन्न हुई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुल्लांपुर स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसकी दोस्ती आरोपी से हो गई। आरोपी उनके कॉलेज की बस चलाता था। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी करेगा। वह उसकी बातों में आ गई। करीब डेढ़ साल तक उन दोनों की दोस्ती रही। इस दौरान आरोपी ने उसने कई बार संबंध बनाए। 
विज्ञापन


जबकि अब आरोपी शादी से पीछे हट रहा है। साथ ही उसका फोन तक उठाना बंद कर दिया। उसने उससे कई बार कहा कि उससे धोखा न दे। लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं था। आरोपी ने कहा कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि हफ्ते में यह रेप का दूसरा मामला है। जबकि किसी लड़की को इस तरह आरोपी शिकार होना पड़ा है। इससे पहले इसी तरह का मामला फेज-8 में दर्ज हुआ था। जब एक नामी कार कंपनी के मैनेजर ने एक लड़की को शिकार बनाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अंबाला से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed