{"_id":"dd97a9f023e352266ae5f610e33807df","slug":"raped-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनरी से मुंह बांध कर नाबालिग से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनरी से मुंह बांध कर नाबालिग से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sat, 28 Jun 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती एक गांव में एक युवक नाबालिग लड़की को घर में अकेली देखकर घुस गया और उसका मुंह चुनरी से बांधकर जबरन दुराचार किया। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में लड़की का मेडिकल कराने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शुरू से ही अपने नाना के पास रहती है। गुरनाम सिंह वासी गांव कंदू किलचा उस पर बुरी नजर रखता था। वीरवार को उसके परिवार के सदस्य खेतों में अरबी निकालने गए थे। उसी समय आरोपी गुरनाम सिंह उसे घर में अकेली पाकर घुस आया। उसने उससे अश्लील हरकतें ंकरनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
लड़की के विरोध करने पर गुरनाम सिंह ने उसके साथ मारपीट की और चुनरी से मुंह बांध दिया। उसके बाद उसने उसके साथ दुराचार किया। थोड़ी देर बाद परिवार के सदस्य खेतों से घर लौट आए तो उन्हें देख वह घर की दीवार फांदकर भाग गया। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन