फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raped married woman

आशिक चालाक, दिलवाकर तलाक माशूका से रेप

Thu, 24 Jul 2014 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा(फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा(फरीदकोट) Updated Thu, 24 Jul 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
raped married woman

वो शादीशुदा थी, ससुरालियों को झूठी कहानियां सुनाकर उसका तलाक करवा दिया, बाद में उसका यौन शोषण करने लगा। मामला एसएसपी के पास पहुंच गया है। घटना पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर का है। यहां सिटी पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का यौन शौषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद किया है।

विज्ञापन


एसएसपी को सौंपी शिकायत में अबोहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसका विवाह दिसंबर 2006 में मोगा जिले के एक गांव में हुआ था। यहां पर बुर्ज हरीका निवासी सरबजीत सिंह गोगी का आना जाना था। इस दौरान सरबजीत सिंह गोगी ने उसके ससुराल परिवार को झूठी कहानियां सुनाकर उसका तलाक करवा दिया।

विज्ञापन

एक साल किया रेप, फिर छोड़ दिया

raped married woman

बाद में उससे शादी करने का झांसा देकर उसे हीरा सिंह नगर में किराये के मकान में अपने साथ रख लिया। शिकायत के अनुसार आरोपी उसका यौन शौषण करता रहा और कुछ दिन पहले उसे छोड़ कर चला गया।

शिकायत पर डीएसपी कोटकपूरा की पड़ताल में आरोप की पुष्टि होने पर सिटी पुलिस ने सरबजीत सिंह गोगी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी की पत्नी समेत अन्य परिवारिक सदस्यों पर भी कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस को अपनी पड़ताल के दौरान उनकी कोई भूमिका नजर नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed