फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raped married woman

विवाहिता को लिफ्ट देकर लूट ली आबरू

Sun, 06 Jul 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला-चीका
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला-चीका Updated Sun, 06 Jul 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
raped married woman

रिश्तेदारी से घर लौट रही विवाहिता को लिफ्ट देने वाले धार्मिक स्थल के सेवादार ने ही उसकी आबरू लूट ली। पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार किया गया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला हरियाणा के कैथल जिले के गुहला चीका इलाके का है।

विज्ञापन


गुहला के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके साथ गांव भाटियां के एक युवक ने धोखे से पेय पदार्थ में नशीली वस्तु मिलाई और उससे दुराचार किया।
विज्ञापन

रात भर जॉनी ने उससे दुष्कर्म किया

raped married woman

पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने बताया कि वह पटियाला स्थित अपनी रिश्तेदारी से गुहला जा रही थी। चीका पहुंचने पर जब वह बस से उतर कर गुहला रोड पर पहुंची तो वहां पहले से मोटर साइकिल पर मौजूद जॉनी नामक युवक मिला। जो गुहला के एक धार्मिक स्थल का सेवादार है।

महिला के अनुसार जॉनी ने उससे कहा कि वह गुहला जा रहा है, अगर उसने जाना हो तो वह चल सकती है। इसके बाद जॉनी ने उसे गुहला के बीच रास्ते में ही जरूरी काम होने का हवाला देकर अपनी बाइक एक दुकान पर रोक दी और वहां से युवक ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल ली। उसमें से कुछ कोल्ड ड्रिंक उसे भी पीने को दिया। महिला ने आरोप लगाया कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद तुरंत बाद उसे नींद आने लगी। जब उसे होश आया तो उसने खुद को कमरे में पाया, जहां रात भर जॉनी ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे बदहवाश हालत में रास्ते में ही छोड़कर भाग गया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज

raped married woman

पीड़ित महिला ने बताया कि किसी तरह घर पहुंचकर अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी परिजनों को दी और परिजन उसे लेकर गुहला थाना पहुंचे। पुलिस ने महिला के बयान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए हैं।   

आरोपी फरार, जल्द पकड़ेंगे: पुलिस
गुहला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर दुराचार के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की मेडिकल जांच करवाने के साथ-साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed