हैवानियत: बताता रहा पत्नी, कराता रहा गर्भपात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी की हैवानियत देखिए, शादी के नाम पर प्रेमिका से रेप करता रहा और पत्नी बताकर उसका गर्भपात कराता रहा। इस तरह प्रेमिका का गर्भपात एक बार नहीं, 4 बार करवाया।
अब थक हारकर प्रेमिका ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पक्खोवाल रोड स्थित ग्रीन फील्ड निवासी अनुपम जिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पीड़ित महिला के मेडिकल कराने की कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी अनुपम जिंदल और उसके बीच प्रेम संबंध थे। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुराचार किया। गर्भवती हुई तो आरोपी ने खुद को उसका पति बताकर चार बार उसका गर्भपात करवा दिया।
थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ हरपाल सिंह गरेवाल ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मां सोती रही, बेटी से दरिंदगी होती रही
पंजाब के मुक्तसर में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया। यहां के गांव भंगचड़ी में चार युवक 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गए। 12 वर्षीय बालिका बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बाथरूम के लिए अपने घर के कमरे से बाहर आई।
इतने में चार युवक रिप्पू, रवि, बूटा तथा विक्की दीवार फांदकर उसके पास पहुंच गए और जबरदस्ती उसे उठाकर पास ही स्थित घर पर ले गए। जहां पर चारों ने उसके साथ दुराचार किया।
लड़की के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने पर उसकी मां और उसका चाचा लड़कों के घर पहुंच गए। मगर परिजनों के वहां पहुंचने पर चारों युवक मौके से फरार हो गए। बालिका के बयान पर लक्खेवाली पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।