फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raped female scientist, dirty game of lust

महिला वैज्ञानिक से पीजी में घिनौना खेल

Tue, 04 Nov 2014 02:34 AM IST
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 04 Nov 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
raped female scientist, dirty game of lust

बरेली निवासी महिला वैज्ञानिक को क्या पता था कि पीजी संचालक ही उसके साथ वासना का गंदा खेल खेलेगा। मामला, हरियाणा के सिरसा शहर का है। पीजी संचालक ने पहले तो इमोशनली ब्लैकमेल कर उसे कमरे में

विज्ञापन


बुलाया, नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसकी आबरू लूटी, बाद में शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत से खेलता रहा। पहले से शादीशुदा पीजी संचालक की जब पोल खुली तो वह फिर उसके झांसे में आ गई।
विज्ञापन


पहले साजिश के चलते दुष्कर्म और बाद में झांसे में आकर यौन शोषण का शिकार पीड़िता बरेली से अपने पिता को सिरसा बुलाया और सारी आप बीती सुना दी। इसके बाद पीड़िता पिता के साथ पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने महिला अधिवक्ता समक्ष दिए बयानों में कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है ताकि किसी और युवती की जिंदगी बरबाद न हो सके।

वट्स एप पर भेजी कमरे में लगाए फंदे की फोटो

raped female scientist, dirty game of lust

सिरस की राम कालोनी क्षेत्र में स्थित पीजी रहने वाली एक अनुसंधान केंद्र में कार्यरत महिला वैज्ञानिक से पीजी संचालक ने दुष्कर्म किया। उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली पीडि़त युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बरेली सिटी में रहती है और एक अनुसंधान केंद्र में कार्यरत है।

पीड़िता का कहना है कि राम कालोनी स्थित एक पीजी में उसने कमरा ले रखा था। पीजी संचालक राजन आर्य फरवरी 2014 को वट्स एप पर उसे दोस्ती के संदेश भेजने लगा।

पीड़िता का कहना है कि उसने इसे अनदेखा कर दिया लेकिन राजन आर्य अपने हरकत से बाज नहीं आया और उसे लगातार दोस्ती करने हेतु इमोशनल ब्लैकमेल वाले संदेश वट्सएप पर भेजता रहा। एक दिन पीजी संचालक ने कमरे में फंदा लगाकर इसकी फोटो वट्स एप पर उसे भेजी।

संदेश में लिखा था कि अगर दोस्ती नहीं की तो वह फांसी लगा लेगा। पीड़िता का कहना है कि वह डर गई और राजन आर्य को रोकने के लिए उसके पास गई।

नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश और लूट ली असमत

raped female scientist, dirty game of lust

पीड़िता के बयान अनुसार उसने सोचा कि सुबह होते ही पीजी छोड़कर चली जाएगी और राजन को झूठ बोल सुसाइड करने से रोक लेगी। उसने राजन से दोस्ती करने की हां भर दी और इसकी बाद राजन पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक ले आया।

कोल्ड ड्रिंक पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई। सुबह जब उसे होश आया तो उसने स्वयं को नि:वस्त्र पाया। पीड़िता के अनुसार राजन आर्य उसे बेहोश करके उसकी असमत लूट ली। पीड़िता ने पुलिस के पास जाने की बात कही तो राजन ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद धोखे से दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने पीजी छोड़ दिया और शहर के दूसरे वार्ड में जाकर रहने लगी।

माफी मांगकर दिया शादी का झांसा

raped female scientist, dirty game of lust

पीड़िता के बयान अनुसार घटना के दो दिन बाद ही राम कालोनी निवासी राजन आर्य अपनी घिनौनी हरकत के लिए पीड़िता से माफी मांगने जा पहुंचा। उसने पीड़िता से कहा कि वह अपनी हरकत का प्रायश्चित करना चाहता है।

राजन ने उससे शादी करने की बात कही और उसके हाथों असमत लुटा चुकी पीड़िता को लगा अब उसके पास भी राजन से शादी करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं। इस कारण वह एक बार फिर आरोपी के झांसे में आ गई। आरोपी शादी का झांसा देकर उसकी असमत से खेलता रहा।

शादीशुदा निकला पीजी संचालक

raped female scientist, dirty game of lust

शादी के झांसे का खुलासा तब हुआ जब एक दिन पीड़िता ने आरोपी को एक महिला के साथ देखा लिया। पीड़िता ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि राजन आर्य शादीशुदा और एक बच्चे का बाप है। यह सुनकर पीड़िता के पैरों तले जमींन खिसक गई। पीड़िता ने आरोपी राजन को सबक सिखाने की ठान ली ताकि किसी वो किसी ओर युवती की जिंदगी खिलवाड़ न कर सके।

पीड़िता ने राजन को बता दिया कि उसे उसकी सारी सच्चाई मालूम हो चुकी है। शातिर आरोपी ने एक बार फिर से बचने के लिए पीड़िता से कहा कि वह महिला उसकी नहीं उसके भाई की पत्नी है। कुछ ही दिनों में वह उसे छोड़कर उससे शादी कर लेगा।

मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि

raped female scientist, dirty game of lust

पहले साजिश के चलते दुष्कर्म और बाद में झांसे में आकर यौन शोषण का शिकार पीड़िता बरेली से अपने पिता को सिरसा बुलाया और सारी आप बीती सुना दी। इसके बाद पीड़िता पिता के साथ पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पीड़िता ने महिला अधिवक्ता समक्ष दिए बयानों में कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है ताकि किसी और युवती की जिंदगी बरबाद न हो सके।

जांच अधिकरी एएसआई कमलेश रानी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पीजी संचालक राम कालोनी निवासी राजन आर्य  के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed