फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with young woman in mohali

दो युवतियों को रेप के बाद सड़क पर फेंका

Thu, 31 Jul 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ारड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ारड़(मोहाली) Updated Thu, 31 Jul 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
rape with young woman in mohali

पंजाब में मोहाली के खरड़ की न्यू-सन्नी एनक्लेव में कार सवार युवकों द्वारा दो युवतियों को मारपीट कर बेहोशी की हालत में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


दोनों युवतियों में से एक के साथ रेप तथा दूसरी के साथ मारपीट होने की पुष्टि हुई है। मामला चंडीगढ़ से संबंधित होने के कारण खरड़ सदर पुलिस ने कार सवार दो युवकों के विरुद्ध जीरो एफआईआर के तहत रेप एवं मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। एफआईआर को आगे की जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया है।

विज्ञापन

सहेली के साथ पीजीआई जा रही थी युवती

rape with young woman in mohali

सेक्टर-16 चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है कि वह चंडीगढ़ के पास एक गांव की रहने वाली है। उसकी सहेली चंडीगढ़ के ही एक सेक्टर में रहती है।

वह मंगलवार रात को सहेली के साथ उसकी दादी का स्वास्थ्य जानने के लिए पीजीआई जा रही थी। तभी चंडीगढ़ के सेक्टर 38 के पास सहेली के मोबाइल पर कॉल आया। सहेली के परिचित युवक राजवीर सिंह ने उससे कहा कि उन लोगों को एक पार्टी में जाना है। कुछ समय इंतजार कर लें।

वह दोनों सेक्टर 38 चौक पर खड़ी रहीं। रात 11:30 बजे एक एंडेवर कार नंबर सीएच04ए-0075 उनके पास आकर रुकी। उसमें एक युवक एवं युवती पहले से बैठे थे। राजवीर भी कार में ही था।

वह दोनों उनकी कार में बैठ गईं। वह लोग उन्हें सेक्टर-49 चंडीगढ़ के एक फ्लैट में ले गए। जहां उन लोगों ने सहेली को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीली पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

बेहोश होने पर सहेली के साथ रेप

rape with young woman in mohali

युवती ने बताया कि बेहोश होने पर उसकी सहेली के साथ रेप किया। जब उसने विरोध करते हुए शोर मचाना चाहा, तो आरोपियों ने उसका मुंह बांधकर उससे मारपीट की। इसके बाद वह भी बेहोश हो गई। उन लोगों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।

आधी रात को वह लोग कार में बैठाकर उन्हें न्यू-सन्नी एनक्लेव स्थित छाबड़ा अस्पताल के पास फेंक कर भाग गए। वह घायल थी, जबकि सहेली बेहोश। उसने एक ट्रैक्टर वाले की मदद ली। जैसे-तैसे छाबड़ा अस्पताल में पहुंचीं। जहां युवतियों की हालत देखकर डॉक्टर ने पीड़ित युवती की मां को सूचित किया।

बाद में दोनों युवतियों को सिविल अस्पताल खरड़ में दाखिल कराया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सेक्टर-16 अस्पताल को रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार वारदात चंडीगढ़ में हुई। इस कारण जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला सेक्टर-39 चंडीगढ़ जांच के लिए भेज दिया है। अब आगे की कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed