फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with women in Ludhiana on the pretext of taking room for rent

किराए पर कमरा देखने के बहाने घर में घुसा युवक, अकेली थी महिला, वारदात को दिया अंजाम

Fri, 10 Aug 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Fri, 10 Aug 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Rape with women in Ludhiana on the pretext of taking room for rent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
 किराए पर कमरा देखने के बहाने घर में घुसे एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुराचार कर डाला। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। महिला ने इसकी जानकारी पति को दी। इसके बाद इसकी शिकायत थाना टिब्बा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर टिब्बा रोड निवासी रणजोध सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उधर, पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  एएसआई दीदार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला का पति एक निजी सिक्योरिटी कंपनी में काम करता है। जो रात को ड्यूटी पर जाता है। उन्होंने अपने घर का एक हिस्सा किराए पर दिया हुआ है। किराए पर रहने वाला व्यक्ति भी रात को काम पर गया हुआ है। महिला घर में अकेली थी। 
विज्ञापन


आरोपी रणजोध सिंह करीब पांच दिन पहले अपने एक साथी के साथ महिला के घर आया और किराए पर कमरा लेने की बात की। वह कमरा देख कर वापस चला गया। वह शराब के नशे में देर रात दोबारा महिला के घर आया और उसके साथ दुराचार किया और वहां से फरार हो गया। दीदार सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed