फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with woman in name of marriage

शादी के नाम पर झांसा देकर युवक लूटता रहा महिला की आबरू

Tue, 15 Sep 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 15 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
rape with woman in name of marriage

फेज-11 में एक महिला से शादी के नाम पर रेप और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर थाना फेज-11 में गुरमीत सिंह निवासी बटाला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी पर पुलिस ने धारा-376, 406 और 420 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।

पुलिस को दी शिकायत में तीस वर्षीय महिला ने बताया कि आरोपी बटाला कोर्ट में काम करता था। उसके किसी पारिवारिक मेंबर का वहां पर केस चल रहा था। इस सिलसिले में उसका बटाला अक्सर आना जाता था।
विज्ञापन


इस बीच उसकी गुरमीत सिंह से दोस्ती हो गई। दोनों की मोबाइल और सोशल मीडिया पर लंबी बातें होना शुरू हो गईं। धीरे-धीरे दोस्ती में प्यार बदल गई थी। आरोपी ने उसे विश्ववास दिलाया कि वह अब उसका सहारा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, शादी का झांसा दे शारीरिक संबंध बनाए

rape with woman in name of marriage

वह दोनों शादी कर अपना घर बसाएंगे। शादी का झांसा देकर उसने कई बार उसे शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि उसका  पहले पति से तलाक होने वाला था। ऐसे में उसे लाखों रुपये और ज्वेलरी मिलनी थी।

इस बात का जैसे ही गुरमीत को पता चला तो वह मोहाली में आकर उसके साथ रहने लगा। दोनों काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इसी बीच गुरमीत ने घर लेने की योजना बनाई।

इसके लिए उसने पैसे दे दिए। आरोपी ने उसके पैसे से अपने नाम पर संपत्ति खरीदी। इसके बाद वह अचानक वहां से चला गया। उसका फोन भी बंद आने लगा। वह काफी परेशान हो गई। इसके बाद उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा था। साथ ही उसके साथ धोखा हुआ।

उसने तुरंत इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने विभिन्न टीमें आरोपी को काबू करने के लिए भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed