फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with woman in Firozpur of Punjab

फिरोजपुरः शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, होटल में दिया घटना को अंजाम

Sat, 07 Jul 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Sat, 07 Jul 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Rape with woman in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर
शादी का झांसा देकर अमृतसर के एक होटल में बीस वर्षीय युवती के साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। थाना गुरु हरसहाए पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने थाना गुरु हरसहाए पुलिस को दिए बयान में कहा कि 11 जून को आरोपी अमरीक सिंह उसे अपने परिवार के सदस्यों की मदद से शादी करने की बात कहकर घर से भगाकर ले गया। अमृतसर ले जाकर एक होटल में कमरा लिया और तीन दिन तक उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


परिजनों ने फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में उसका मेडिकल करवाया, जिसमें दुराचार की पुष्टि हो गई। पीड़ित परिवार ने छह जून को थाना गुरुहरसहाए को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी अमरीक सिंह, कश्मीरा बाई और सुरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं। मामले की जांच कर रही एएसआई गुरकंवल जीत कौर का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed