फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with woman by friends of fiance

शर्मनाक! मंगेतर के दोस्तों ने लूट ली आबरू

Thu, 23 Apr 2015 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Thu, 23 Apr 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
rape with woman by friends of fiance

जापान में रहने वाले दोस्त का रिश्ता तलाकशुदा महिला से हुआ। इसके बाद शादी तय करवाने वाले बिचौलिया और युवक के दोस्तों का बहाने से महिला के घर आना जाना शुरू हो गया। एक दिन बिचौलिया और मंगेतर के दोस्तों ने महिला की इज्जत पर हाथ्ा डाल दिया।

विज्ञापन


दरिंदगी की ये घटना पंजाब के मानसा में घटी। इस संबंध में जापान निवासी एक व्यक्ति का जालंधर की एक तलाकशुदा महिला से रिश्ता पक्का करवाने के बाद उसके घर जाने वाले चार लोगों के खिलाफ थाना सिटी-2 की पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी कि गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


जापान निवासी तरसेम सिंह ने जालधंर निवासी तलाकशुदा महिला से रिश्ता होने के बाद अपनी चार वर्षीय बच्ची की देखभाल की जिम्मेदारी उसको सौंपी थी।

नशीली चीज सुंघाकर उसकी अश्लील फोटो खींच ली

rape with woman by friends of fiance

महिला का आरोप है कि रिश्ता तय कराने के बहाने बिचौलिया और तरसेम के दोस्त उसके घर आने जाने लगे। पीड़िता ने मानसा पुलिस के पास की शिकायत में आरोप लगाया है कि एक दिन उन लोगों ने कोई नशीली चीज सुंघाकर उसकी अश्लील फोटो खींच ली।

आरोप है कि बिचौलिया और तरसेम के दोस्त उसको ब्लैकमेल करने लगे। महिला को डरा धमका कर उन्होंने उससे साढ़े पांच लाख रुपये भी ले लिए और उससे दुराचार करते रहे।

थाना सिटी-2 की सहायक थानेदार कर्मजीत कौर ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने बिचौलिए गुरशरन सिंह वासी वार्ड नंबर 21 मानसा हाल आबाद होशियारपुर रोड हरिद्वार नगर जालधंर, राजू सिंह पुत्र मिट्ठू सिंह वासी भूपाल, अमनप्रीत सिंह अमना पुत्र जरनैल सिंह वासी भूपाल सिंह के खिलाफ दुराचार व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed