{"_id":"573367db4f1c1b80399199f8","slug":"rape-with-woman-by-constable-and-asi-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर हवलदार और एएसआई ने लूटी आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर हवलदार और एएसआई ने लूटी आबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Thu, 12 May 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज में नौकरी दिलवाने की बात कहकर हवलदार और एएसआई ने महिला को बुलाकर आबरू लूटी। वारदात पंजाब के फिरोजपुर में घटी। महिला की शिकायत पर थाना सिटी फिरोजपुर ने आरोपी हवलदार और एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि आरोपी हवलदार और एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला ने बयान में कहा कि थाना सिटी फिरोजपुर के हवलदार राम प्रकाश से उसकी जान पहचान थी। राम प्रकाश ने उसे कहा कि वो उसके भांजे को पंजाब रोडवेज में कंडक्टर की नौकरी दिलवा देगा। उसने उसे टेलीफोन कर फिरोजपुर बुला लिया। जब फिरोजपुर पहुंची तो राम प्रकाश ने कहा कि दोपहर के तीन बज गए हैं और पंजाब रोडवेज के अधिकारी अपने दफ्तर से उठकर चले गए।
विज्ञापन
उसी समय राम प्रकाश का दोस्त एएसआई बूटा सिंह भी पहुंच गया। दोनों ने महिला के भांजे को मोबाइल फोन रिचार्ज करने के लिए बाजार भेज दिया उसके बाद दोनों ने सिविल अस्पताल के नशा केंद्र के साथ बने क्वार्टरों में उक्त महिला के साथ दुष्कर्म किया। शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर हवलदार राम प्रकाश और एएसआई बूटा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन