फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with wife of friend

घर में अकेली देख दोस्त की पत्नी से रेप

Thu, 08 Jan 2015 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 08 Jan 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
rape with wife of friend

एक व्यक्ति पर उसके दोस्त की पत्नी ने उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने परमजीत कुमार उर्फ सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात आरोपी को इलाके से ही काबू कर लिया।

विज्ञापन


बुधवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस वीरवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराएगी। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनी का इलाके में ही उसके एक दोस्त के घर काफी आना-जाना था। कुछ दिन पहले वह दोस्त के घर गया तो पता चला कि उसकी पत्नी घर में अकेली है।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने उसकी पत्नी से दुराचार कर दिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने आरोपी को देर रात इलाके से गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सगे भाई ने रिश्ता किया कलंकित

rape with wife of friend

युवक पर उसकी बहन ने उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब नौ महीने पहले हुई थी।

करीब चार-पांच दिन पहले उसकी दादी की मौत हो गई तो वह अपने घर रहने के लिए आ गई। उसके माता-पिता उसे उसके दो भाइयों की देखभाल करने के लिए छोड़ कर खुद बाहर किसी काम से चले गए। वह घर में सो रही थी। इसी दौरान उसके भाई ने उससे दुराचार किया और घर से फरार हो गया।

पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed