सॉफ्टड्रिंक में नशा पिलाकर अध्यापिका से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में धार्मिक स्थान से माथा टेक घर लौट रहीं अध्यापिका को उसके मोहल्ले में ही रहने वाले युवक ने नशीली सॉफ्टड्रिंक पिला उसके साथ दुराचार किया।
रेप के बाद आरोपी युवक उसे टिब्बा रोड पर छोड़कर फरार हो गया। घर लौटकर युवती ने सारी बात परिजनों को बताई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पर्चा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने पीड़ित लड़की की सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा कर स्वैब जांच के लिए भेज दिया है। पीड़ित युवती निजी स्कूल में टीचर है और आरोपी युवक उसी के मोहल्ले में रहता है।
खुदकुशी की धमकी दी तो आरोपी ने छोड़ा
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अप्रैल को वह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गई थी। घर वापस आते समय जब वह ऑटो में बैठी तो आरोपी भी उसके साथ ऑटो में बैठ गया।
कुछ दूरी पर जाने के बाद आरोपी ने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। इससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह किसी बंद कमरे में थी। होश आने पर पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया है।
उसने घर जाने के लिए कहा तो युवक उसे धमकाने लगा। फिर युवती ने उसे आत्महत्या करने की धमकी दी, तो आरोपी उसे रोड पर छोड़ कर फरार हो गया।