फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with student of Class IV in Rohtak by uncle and three others

हरियाणाः अब चौथी की छात्रा के साथ गैंगरेप, रिश्ते के मामा समेत 3 नाबालिग लिए गए हिरासत में

Tue, 18 Sep 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/लाखन माजरा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/लाखन माजरा (हरियाणा) Updated Tue, 18 Sep 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Rape with student of Class IV in Rohtak by uncle and three others
सांकेतिक तस्वीर

 रेवाड़ी में हुए छात्रा से गैंगरेप मामले का पुलिस अब तक सही ढंग से खुलासा भी नहीं कर सकी थी कि सोमवार को रोहतक के लाखनमाजरा क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चार की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नानी के यहां रह रही छात्रा से हाईस्कूल के छात्र और रिश्ते के मामा समेत चार लोग करीब दो माह तक गैंगरेप करते रहे। विरोध करने पर आरोपी छात्रा की नानी और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़ित बच्ची की हालत बिगड़ी तो जींद से मां आई। 

विज्ञापन


इसके बाद बच्ची ने मां और नानी को आपबीती बता दी। मामले की सूचना पाते ही डीएसपी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, जींद के एक गांव की 10 साल की बच्ची पिछले चार साल से लाखनमाजरा के एक गांव में नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। दो दिन पूर्व बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई। नानी ने गांव के ही चिकित्सक को बच्ची को दिखाया, मगर आराम नहीं मिला। इसके बाद बच्ची की मां को जींद से सोमवार को बुला लिया। बच्ची ने मां और नानी को बताया कि पड़ोस में रहने वाले मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर मां और नानी को जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही डीएसपी वीरेंद्र कुमार सांगवान, एफएसएल इंचार्ज सरोज दहिया और लाखनमाजरा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी रिश्ते के मामा को हिरासत में ले लिया। मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।  

काउंसिलिंग में बताए तीन अन्य के नाम
पुलिस की काउंसिलिंग में पीड़ित छात्रा ने बताया कि गांव के ही उसके रिश्ते के मामा, हाईस्कूल के छात्र समेत चार लोग उसके साथ दो माह से गैंगरेप कर रहे थे। विरोध करने पर उसकी पिटाई करते थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तीन आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। 

लाखमाजरा के एक गांव में बच्ची के साथ रिश्ते के मामा द्वारा रेप का मामला सामने आया था। बच्ची की काउंसिलिंग कराई गई तो उसने गांव के ही तीन अन्य नाबालिगों के नाम भी बताए। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- जशनदीप सिंह रंधावा


आरोपियों की उम्र 14 से 16 के बीच 

पुलिस के अनुसार काउंसिलिंग के दौरान पीड़ित ने जिन तीन आरोपियों के नाम बताए हैं उनकी उम्र 14 से 16 के बीच है। हिरासत में लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा - नीरज कुमार, थाना प्रभारी लाखनमाजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed