फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with sister, made pregnant

बहन बनाकर लाया था, नीयत डोल गई और कर दिया रेप

Sat, 12 Sep 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Sat, 12 Sep 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
rape with sister, made pregnant

जिस लावारिस लड़की को बहन बनाकर घर लाया उसी के मिटाने लगा अपनी हवस की भूख। लड़की हुई गर्भवती तो भेद खुला।  रिश्ते की मर्यादा को कलंकित करने वाली यह घटना पंजाब के बटाला में घटी।

विज्ञापन


नजदीकी एक कस्बे में लावारिस नाबालिग लड़की को बहन बना घर में रखने के बाद मुंह बोले भाइयों और उनके एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। लड़की के गर्भवती होने पर जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। पीड़िता के बयानों पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


करीब आठ वर्ष पहले एक लड़की लावारिस हालत में बटाला के एक कस्बे में मिली थी। उसे लखविंदर सिंह अपनी बेटी बनाते हुए घर ले आया था। वह तब से लखविंदर सिंह के घर में ही रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म किया और बाद में जबरदस्ती गर्भपात करा दिया

rape with sister, made pregnant

दिसंबर 2014 में लखविंदर सिंह के बेटे दविंदर सिंह की शादी थी। शादी में उसका एक रिश्तेदार भी उसके घर ठहरा था। इसी दौरान लखविंदर की मुंह बोली बेटी व उसके रिश्तेदार सोनू के शारीरिक संबंध बन गए।

इससे वह गर्भवती हो गई। जब इस बारे में लड़की के मुंह बोले भाई दविंदर सिंह व जुगराज सिंह को पता चला तो उसने एक और युवक के साथ मिलकर पीड़ित लड़की से दुष्कर्म किया और बाद में जबरदस्ती गर्भपात करा दिया।

घुमाण पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर लड़की के मुंह बोले पिता, भाइयों और एक अज्ञात डॉक्टर समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed