बहन बनाकर लाया था, नीयत डोल गई और कर दिया रेप
जिस लावारिस लड़की को बहन बनाकर घर लाया उसी के मिटाने लगा अपनी हवस की भूख। लड़की हुई गर्भवती तो भेद खुला। रिश्ते की मर्यादा को कलंकित करने वाली यह घटना पंजाब के बटाला में घटी।
नजदीकी एक कस्बे में लावारिस नाबालिग लड़की को बहन बना घर में रखने के बाद मुंह बोले भाइयों और उनके एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। लड़की के गर्भवती होने पर जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। पीड़िता के बयानों पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
करीब आठ वर्ष पहले एक लड़की लावारिस हालत में बटाला के एक कस्बे में मिली थी। उसे लखविंदर सिंह अपनी बेटी बनाते हुए घर ले आया था। वह तब से लखविंदर सिंह के घर में ही रह रही थी।
दुष्कर्म किया और बाद में जबरदस्ती गर्भपात करा दिया
दिसंबर 2014 में लखविंदर सिंह के बेटे दविंदर सिंह की शादी थी। शादी में उसका एक रिश्तेदार भी उसके घर ठहरा था। इसी दौरान लखविंदर की मुंह बोली बेटी व उसके रिश्तेदार सोनू के शारीरिक संबंध बन गए।
इससे वह गर्भवती हो गई। जब इस बारे में लड़की के मुंह बोले भाई दविंदर सिंह व जुगराज सिंह को पता चला तो उसने एक और युवक के साथ मिलकर पीड़ित लड़की से दुष्कर्म किया और बाद में जबरदस्ती गर्भपात करा दिया।
घुमाण पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर लड़की के मुंह बोले पिता, भाइयों और एक अज्ञात डॉक्टर समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।