{"_id":"58e77eea4f1c1b4a3e5b9022","slug":"rape-with-sister-in-law","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाभी पर फिसल गया देवर का दिल, फिर किया ये काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी पर फिसल गया देवर का दिल, फिर किया ये काम
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Sat, 08 Apr 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
देवर और भाभी के बीच का रिश्ता हंसी-मजाक वाला होता है। लेकिन एक इस घटना में देवर का भाभी पर दिल आ गया और सारी मर्यादाएं टूट गईं। अपनी भाभी को घर में अकेले पाकर देवर का दिल फिसल गया। देवर ने घर में अपनी भाभी का अकेला देखा तो उसकी हवस जाग उठी। उसने अपनी भाभी को हवस का शिकार बना डाला। महिला ने जब ससुराल वालों को बताया तो वह उल्टा उस पर दोषारोपण करने लगे और घर से बाहर निकाल दिया।
जगाधरी की गोशाला कालोनी की निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2009 में कुरुक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी में दिए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। इसके कारण अक्सर उसे तंग किया जाने लगा। एक दिन तो हद हो गई। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा।

Trending Videos
आरोप लगाया तो ससुराल ने किया बाहर
महिला के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो वह धमकियां देने लगा। इसके बाद देवर ने उसे हवस का शिकार बनाया। उसने जब इस संबंध में अपने ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने उल्टा उसी पर दोषारोपण करना शुरू कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।
महिला ने इस संबंध में अपने परिजनों को बताया। अब महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला थाने की एएसआइ कमला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।