फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with servant by married driver in punjab

शादीशुदा ड्राइवर ने नौकरानी को फांसा, करने लगा रेप

Sat, 08 Aug 2015 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Sat, 08 Aug 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
rape with servant by married driver in punjab

थाना सिटी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण करने के मामले में गांव औलख निवासी असीमत सिंह को नामजद किया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में कोटकपूरा के युवती ने बताया कि वह लोगों के घरों व दफ्तरों में साफ सफाई करने का काम करती है।

विज्ञापन


एक परिवार के पास काम करते हुए उसकी पहचान उनके कार के ड्राइवर असीमत सिंह के साथ हुई। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देते हुए अपने जाल में फंसा लिया और उसका यौन शोषण करने लगा।  शिकायत के अनुसार आरोपी खुद को कुंवारा बताता था लेकिन वह शादीशुदा निकला और उसके बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


सच्चाई पता चलने पर युवती ने उससे नाता तोड़ लिया था लेकिन इसके बाद भी आरोपी संबंध बनाने के लिए उसे व उसके परिवार को धमकियां देने लगा।  एक बार पंचायती तौर पर माफी मांगने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों के बाज नहीं आया। पुलिस ने शिकायत पर पड़ताल के उपरांत आरोपी असीमत सिंह के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूक की नोक पर घर में घुसकर दुराचार

rape with servant by married driver in punjab

नकोदर में एक घर में घुसकर एक महिला को रिवाल्वर दिखाकर उससे दुराचार करने का मामला भी सामने आया है। इसके बाद आरोपी के दो साथी घर से जेवर लूटकर फरार हो गए। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। उधर पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति किसी काम से कुछ दिनों के लिए बाहर गए हुए थे। 24 जुलाई को वह अपनी दोनों बेटियों के साथ घर में थी, अचानक दीवार फांदकर तीन लोग वहां आ आए। एक आरोपी सैदपुर रोड शाहकोट का रहने वाला मलकीयत सिंह ने रिवाल्वर दिखाकर महिला से दुराचार किया।

वहीं उसके दोनों साथी मोहनी और सोनू निवासी रोतां उसके घर की अलमारी तोड़कर सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। एसएचओ रुपिंदर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed