फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with school girl in jhajjar

स्कूली छात्रा से होटल में रेप, आरोपी काबू

Fri, 27 Nov 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Fri, 27 Nov 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
rape with school girl in jhajjar

हरियाणा के झज्जर में जान पहचान का एक युवक स्कूल जा रही छात्रा को बरगलाकर शहर के एक होटल में ले गया। वहां पर छात्रा से डरा धमका कर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


वारदात 21 नवंबर की है, छात्रा ने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी तो महिला थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी हंसराज ने बताया कि बारहवीं कक्षा की एक छात्रा ने महिला थाना झज्जर में शिकायत दी कि वह 21 नवंबर को घर से स्कूल जाने के लिए चली थी।
विज्ञापन


सड़क पर खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी तो इस दौरान एक परिचित बाइक सवार युवक उसके पास आया और कहा कि उससे कोई बात करनी है। युवक ने छात्रा को स्कूल छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि युवक छात्रा को धोखे से स्कूल की बजाय एक होटल में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने होटल में उससे दुष्कर्म किया और किसी को इस संबंध में बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद छात्रा डर गई और कई दिन तक इस बारे में उसने किसी को नहीं बताया, लेकिन अंत में उसने हौसला कर वारदात की जानकारी अपने परिजनों व पुलिस को दी।

डीएसपी ने बताया कि पीड़ित छात्रा द्वारा दी गई शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को झज्जर से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed