फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempt of Rape with Punjab Inspector General Daughter

पंजाब के आईजी की बेटी से रेप की कोशिश

Wed, 29 Oct 2014 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Oct 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
Attempt of Rape with Punjab Inspector General Daughter

पंजाब के आईजी की बेटी से बलात्कार की कोशिश की गई है। मामले में हिमाचल के पूर्व डीजीपी गुरप्रीत गिल के बेटे अर्जुन गिल पर आरोप लगे हैं। डीजीपी गुरप्रीत गिल सेक्टर-33 में रहते हैं और उनका बेटा अर्जुन ‘द ललित’ होटल में बड़े ओहदे पर कार्यरत है। पंजाब के आईजी की बेटी का आरोप है कि यह सब अर्जुन गिल के माता-पिता की जानकारी में हुआ।

विज्ञापन


सेक्टर-34 थाना पुलिस ने पूर्व डीजीपी गुरप्रीत उनकी पत्नी निक्का और बेटे अर्जुन पर मामला दर्ज कर लिया। यह मामला 17 दिन पहले का है। इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि अर्जुन परिवार सहित घर से गायब है।
विज्ञापन


वहीं द ललित होटल के स्टाफ का कहना है कि अर्जुन पांच दिन पहले ही छुट्टी पर गया है। इससे पहले वह ऑफिस आ रहा था। इससे साफ जाहिर है कि रसूखदार लोगों का मामला होने के कारण पुलिस कार्रवाई से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन से हुई थी सगाई, मांग रहे थे 20 लाख

Attempt of Rape with Punjab Inspector General Daughter

पुलिस को अपनी शिकायत में आईजी की बेटी ने बताया कि अर्जुन के साथ उसकी शादी तय हुई थी। सगाई तक लेनदेन की कोई बात नही हुई। लेकिन शादी की तारीख पक्की होने के बाद अर्जुन और उसके पैरेंट्स 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। उसके पिता ने बगैर किसी को बताए यह मांग पूरी कर दी।

इसके बाद अर्जुन के परिवार का लालच बढ़ता गया। उन्होंने एक महीने के बाद फिर से 50 लाख रुपये और एक महंगी कार मांगी। पीड़िता ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर उसने इसका विरोध किया और इस बात पर अर्जुन से उसकी कहासुनी हो गई। अर्जुन ने उसे बातचीत करने के बहाने सेक्टर-33 स्थित अपने घर बुलाया।

घर पर अर्जुन ने उसे नशे की चीज सूंघाई और रेप करने की कोशिश करने लगा। नशे का पूरी तरह असर होने से पहले लड़की ने उसका विरोध किया। कमरे के बाहर अर्जुन के माता-पिता भी मौजूद थे। वे वहां से किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंची और बेहोश हो गई। होश आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। लड़की का आरोप है कि अर्जुन ने अपने पैरेंट्स के साथ मिलकर यह प्लान बनाया था क्योंकि वारदात के समय दोनों घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे।

आखिर क्या कर रही है पुलिस

Attempt of Rape with Punjab Inspector General Daughter

- आईजी की बेटी ने अपने परिजनों के साथ सेक्टर-34 थाने पर 11 अक्तूबर को यह मामला दर्ज करवाया था। आरोपी आईजी और उनकी बेटी से मैसेज के जरिए कई बार माफी मांग चुका है। लेकिन पुलिस उसके फोन को ट्रैप नही कर पाई।

- अर्जुन ‘द ललित’ होटल में सेल्स डिपार्टमेंट का हेड है। होटल के सूत्रों ने बताया कि वह पांच दिन पहले ही छुट्टी पर गया है। अगर वह पांच दिन पहले होटल आ रहा था तो उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

- पुलिस अभी तक पूर्व डीजीपी के घर में लगे सीसीटीवी तक भी नही पहुंच पाई।

- पूर्व डीजीपी के सेक्टर-33 स्थित घर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि डीजीपी के घर पर पुलिस दो बार टीम के साथ आई है। वही दूसरी तरफ पुलिस का दावा है कि डीजीपी के घर पर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मारे जा रहे हैं।

ये मामले दर्ज किए

Attempt of Rape with Punjab Inspector General Daughter

लड़की की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने हिमांचल के पूर्व डीजीपी गुरप्रीत गिल और उनकी पत्नी पर रेप की साजिश रचने, दहेज मांगने और अर्जुन पर रेप की साजिश रचने, रेप की कोशिश करने, दहेज मांगने और शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज कर लिया।

यह जवाब है एसएचओ साहब का:
सेक्टर-34 थाने के एसएचओ मनिंदर सिंह से जब यह पूछा गया कि इतने दिन बीत जाने के बाद क्या किया तो उन्होंने वहीं रटा रटाया जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जांच जारी है। इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed