फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with nursing student

नर्सिंग छात्रा ने आबरू गंवा चुकाई प्यार की कीमत

Tue, 02 Sep 2014 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Tue, 02 Sep 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
rape with nursing student

मोबाइल विक्रेता से प्रेम प्रसंग चलाने वाली नर्सिंग छात्रा को इस प्यार की कीमत आबरू गंवाकर चुकानी पड़ी। यह घटना पंजाब के बरनाला जिले के गांव संघेड़ा की है।

विज्ञापन


मोबाइल विक्रेता पहले से शादीशुदा था और वह काफी समय से प्रेम प्रसंग के नाम पर युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। जब मन भर गया तो उसने मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने कथित आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कारवाई शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर उसका शारीरक शोषण

rape with nursing student

जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि गांव संघेड़ा में मोबाइल की दुकान चलाने वाले प्रदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह का बरनाला की युवती से प्रेम प्रसंग था।

युवती लुधियाना के नर्सिंग कालेज में नर्सिंग का कोर्स करती है। कथित आरोपी प्रदीप कुमार युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरक शोषण करता रहा। इसी बीच लड़के ने किसी और से अपनी शादी करवा ली। युवती को पता चला तो उसने विरोध कर दिया।

कथित आरोपी ने फिर युवती को भरोसे में ले लिया कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा और लड़की ने उस पर फिर विश्वास कर लिया।

विश्वास को फिर तोड़ा

rape with nursing student

युवती के विश्वास को एक बार फिर ठोकर लगी। युवती जब लुधियाना से बरनाला आ रही थी तो कथित आरोपी उसे रायकोट के नजदीक बस से उतार कर अपने घर ले आया और घर लाकर उससे फिर बलात्कार किया।

जब लड़की ने उससे शादी रचाने की बात कही तो कथित आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार करते हुए उसकी मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

लडकी अपने साथ हुई धक्केशाही और बेइंसाफी की शिकायत करने के लिए बरनाला पुलिस के पास पहुंची और लडकी की शिकायत पर पुलिस इंस्पैक्टर जसविंदर कौर को भेजकर पीडित लड़की का मेडिकल करवाया गया और मेडिकल करवाने के बाद लडकी के बयान पर कथित आरोपी प्रदीप कुमार निवासी संघेडा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर ‌लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed