{"_id":"00311a094a70c6b5ab24146c085fdf7c","slug":"rape-with-niece-punished-for-10-years-imprisonment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी की लूटी थी अस्मत, मिली 10 साल कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजी की लूटी थी अस्मत, मिली 10 साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के मामले में 39 वर्षीय चाचा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 1 लाख 1 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
वहीं सबूतों के अभाव में कोर्ट दोषी की पत्नी को बरी कर चुकी है। उस पर भतीजी ने उनकी मौजूदगी में ही तीन साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया था।
29 जून 2014 को मक्खन माजरा निवासी नाबालिग घर से लापता हो गई थी। उसके चाचा ने इंडस्ट्रियल एरिया थाने में उसके अपहरण का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच की तो करीब तीन महीने बाद वह बिहार में एक युवक के साथ मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस उसे चंडीगढ़ लाई, जहां उसने पुलिस में बयान दिया कि उसने उक्त युवक से अपनी मर्जी से शादी की है, क्योंकि उसका चाचा उससे जबरन कबाड़ी की दुकान पर काम करवाता था और इससे इंकार करने पर उससे मारपीट करता था। साथ ही उसने 3 साल तक लगातार उसका यौन शोषण किया, इसलिए वह घर से भाग गई थी।
विज्ञापन
बयान के आधार पर उसके चाचा के खिलाफ 26 सितंबर 2014 को नाबालिग से दुष्कर्म की धाराओं और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। नाबालिग ने आरोप लगाया था कि उसकी चाची की मौजूदगी में ही चाचा ऐसा करता था।
साथ ही किसी को इस बारे में बताने पर उसने धमकी दी थी कि उसका चाचा उन दोनों को मार देगा। इस आधार पर उसकी चाची के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था।
वहीं बचाव पक्ष के वकील के अनुसार नाबालिग घर से प्रेमी के साथ भाग गई थी। उसके चाचा ने उसे घर लाना चाहा तो उसने चाचा पर ही गलत आरोप लगाकर उन्हें झूठे केस में फंसा दिया।