फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with newly married girl by mediater in rewari

दुल्हन से रेप कर बिचौलिए ने बनाई वीडियो, ब्लैकमेल

Mon, 11 Jan 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Mon, 11 Jan 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
rape with newly married girl by mediater in rewari

शादी में बिचौलिया बने शख्स ने शादी से पहले युवती का रेप कर वीडियो बना ली और उसे दिखा शादी के बाद भी रेप किया। मामले का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला, हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है। जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की सगाई जून 2015 में अलवर के गंडाला निवासी सतपाल ने कराई थी। उसकी शादी दिसंबर में तय हुई थी।
विज्ञापन


शादी से पहले सतपाल ने युवती को रेवाड़ी ब्रास मार्केट स्थित एक होटल में बुला लिया। होटल में सतपाल ने युवती के साथ रेप किया तथा उसकी अश्लील फिल्म बना डाली। दिसंबर माह में उसकी शादी भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अश्लील फिल्म के जरिए आरोपी सतपाल ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसके साथ एक  बार फिर रेप किया। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

आरोपी के पिता ने भी दी थी धमकी

rape with newly married girl by mediater in rewari

पीड़िता द्वारा विरोध करने पर सतपाल व उसके पिता सुरेश ने उसके जान से  मारने की धमकी दी। परेशान होकर बीती शाम पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को  शिकायत दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सतपाल के खिलाफ दुष्कर्म व उसके  पिता के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू  कर दी है।

इस मामले में सतपाल के खिलाफ दुराचार व  उसके पिता सुरेश के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले की  जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू भी कर लिया जाएगा।
-एएसआई सुनीता देवी, जांचकर्ता, महिला थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed