हवस के अंधे मौसा ने दिखाई दरिंदगी
विकास नगर में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा अपनी 16 साल की सगी भाजी के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने भांजी को तड़के 4 बजे पार्क में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
मौली जागरां पुलिस ने लड़की के माता-पिता की शिकायत पर आरोपी कल्याण सागर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कल्याण सागर विकास नगर में ही रहता है और अमर टैक्स में चौकीदार का काम करता है। जबकि पीड़ित भांजी एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है।
लड़की दो दिन तक सहमी रही
मौली जागरां चौकी प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि कल्याण सागर ने रविवार सुबह 4 बजे लड़की को बहला फुसला कर पार्क में बुलाया और वही उसके साथ रेप कर दिया।
इसके बाद लड़की दो दिन तक सहमी रही। सोमवार शाम को बच्ची की हालात देखकर उसकी मां ने जब पूछा तो उसने मौसे की घनौनी हरकत के बारे में बताया।
उसके बाद बच्ची के परिजनों ने सोमवार शाम को मौली जागरां पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया। इसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।