ज्वेलर ने नाबालिग से रेप कर बनाया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वेलरी कारोबारी ने दोस्ती गांठ लड़की को घर बुलाया और नशीली चाय पिलाकर रेप किया और बना लिया एसएमएस। इसके बाद वो करने लगा ब्लैकमेल।
मामला पंजाब के लुधियाना का है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की और उसके पिता ने बताया कि उसके दुकान के सामने ही आरोपी पवन धीर की ज्वेलरी की दुकान है।
आरोपी ने पिता से नजदीकियां बढ़ा पीड़िता से दोस्ती की। एक दिन पवन धीर ने पीड़िता को अपने घर बुलाया। वहां उसे नशीली चाय पिला कर उसके साथ दुराचार कर एमएमएस बनाया। उसके बाद आरोपी एमएमएस लोगों को दिखाने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार करता रहा।
ब्लैकमेल कर करवाई संपत्ति अपने नाम
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जालसाजी कर उसके पिता की ज्वेलरी का कारोबार चार लाख व 20 तोले सोना भी ले लिया। इसके अलावा आरोपी ने उसकी माता को झांसे में लेकर उनके घर की सेल डीड भी अपने नाम लिखवा ली।
घटना जनवरी 2014 की है। घटना की शिकायत के बाद 10 सितंबर को मीना बाजार, न्यू सराफा बाजार, पंसारी बाजार व खंजानचियां बाजार के दुकानदार इक्ट्ठे होकर पुलिस कमिश्नर से मिले थे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की थी।
पुलिस कमिश्नर ने दुकानदारों को जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। पुलिस नाबालिग की शिकायत पर आरोपी पवल धीर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।