फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with minor in Shahbad, haryana crime news

झांकी देखने गई साढ़े 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, घर तक छोड़ने भी गया आरोपी

Thu, 01 Feb 2018 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) Updated Thu, 01 Feb 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Rape with minor in Shahbad, haryana crime news
Rape - फोटो : Demo Photo
क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात रविदास जयंती पर आयोजित झांकी देखने गई साढ़े पांच साल की बच्ची से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि 30 जनवरी को उनके गांव में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में झांकियां सजाई गई थीं। उनकी साढ़े पांच वर्षीय बेटी सपना (काल्पनिक नाम) झांकी देखने गई थी। रात करीब आठ बजे तक जब वह घर वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन की गई। तलाशी के दौरान उनके देवर ने देखा कि गांव का युवक सोनू (22) उनकी बेटी को गोद में उठाया था और बच्ची रो रही थी।
विज्ञापन


युवक बच्ची को चुप करा रहा था, लेकिन वह रोए जा रही थी। महिला के देवर को देखकर सोनू छिप गया। इसके बाद वह बेटी को घर ले आए। वह डरी-सहमी हुई थी और रोए जा रही थी। प्यार से पूछने पर बताया कि सोनू उसे स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed