फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor girl student

छठी कक्षा की छात्रा को बहला कर खेत ले गया और...

Mon, 25 May 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Mon, 25 May 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl student

दलित परिवार की एक नाबालिग लड़की से खेत में दुराचार करने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के सुनाम(संगरूर) का है। एसएचओ जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि सुनाम थाना के तहत एक गांव में एक लड़की अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन


वह छठी की छात्रा है। उसके नाना ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार दोपहर रणजीत सिंह नाम का व्यक्ति उसको बहला फुसला कर पास के खेत में ले गया और उससे दुराचार किया।
विज्ञापन


बाद में लड़की को डरा धमका कर घर छोड गया। पीड़िता ने सारी घटना अपने नाना को बताई। नाना की शिकायत पर पुलिस ने रणजीत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेरह साल के बच्चे के साथ कुकर्म

rape with minor girl student

उधर हरियाणा के पानीपत शहर थाने के अंतर्गत नूरवाला के खेतों में 13 साल के एक बच्चे के साथ कुकर्म कर दिया। थाना शहर पुलिस ने इसमें एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना शहर के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि घालू ने उसके 13 साल के लड़के के साथ नूरवाला के खेतों में कुकर्म किया। उसने लड़के ने घर आने के बाद पूरे मामले से बताया। पुलिस ने उसकी शिकायत लेकर घालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने लड़के का मेडिकल कराया। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि थाना शहर पुलिस एक बच्चे के साथ कुकर्म करने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed