फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with Minor Girl in Ludhiana by Village Boy

पड़ोसी ने नाबालिग से 5 दिन तक किया रेप, पहले भी कर चुका था दुष्कर्म, दे रहा था धमकियां

Wed, 05 Sep 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 05 Sep 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
Rape with Minor Girl in Ludhiana by Village Boy
child rape
एक गांव में युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से पांच दिन तक दुराचार किया। आरोपी ने मई महीने में भी नाबालिग से उसके घर में दुराचार किया था। मामला पंजाब के लुधियाना में थाना फोकल प्वाइंट के अंतर्गत आता है। आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहा था कि वह किसी को इस बारे में न बताए। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने परिजनों को बताया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस के पास शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विपिन कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पीड़ित नाबालिग की शिकायत के मुताबिक वह एक निजी फैक्टरी में काम करती थी। वहां आरोपी विपिन कुमार भी काम करता था।
विज्ञापन


विपिन मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला कानपुर के गांव औकतिया का रहने वाला है। यहां पर वह उनके पड़ोस में रहता है। तीन मई को उसके परिजन शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे। वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उनके घर में घुस आया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। इसके बाद आरोपी ने करीब बीस दिन पहले नाबालिग से दुराचार किया। इसके बाद डरा धमकाकर चार दिन और दुराचार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मायूस रहने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बताई।


इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed