{"_id":"5b8fcb3d867a557ea77ab7e9","slug":"rape-with-minor-girl-in-ludhiana-by-village-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने नाबालिग से 5 दिन तक किया रेप, पहले भी कर चुका था दुष्कर्म, दे रहा था धमकियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने नाबालिग से 5 दिन तक किया रेप, पहले भी कर चुका था दुष्कर्म, दे रहा था धमकियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 05 Sep 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
child rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव में युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से पांच दिन तक दुराचार किया। आरोपी ने मई महीने में भी नाबालिग से उसके घर में दुराचार किया था। मामला पंजाब के लुधियाना में थाना फोकल प्वाइंट के अंतर्गत आता है। आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहा था कि वह किसी को इस बारे में न बताए। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने परिजनों को बताया।
इसके बाद पुलिस के पास शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विपिन कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पीड़ित नाबालिग की शिकायत के मुताबिक वह एक निजी फैक्टरी में काम करती थी। वहां आरोपी विपिन कुमार भी काम करता था।
विपिन मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला कानपुर के गांव औकतिया का रहने वाला है। यहां पर वह उनके पड़ोस में रहता है। तीन मई को उसके परिजन शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे। वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उनके घर में घुस आया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। इसके बाद आरोपी ने करीब बीस दिन पहले नाबालिग से दुराचार किया। इसके बाद डरा धमकाकर चार दिन और दुराचार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मायूस रहने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बताई।
इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।