{"_id":"61d918072f049354dd6df3352f577be1","slug":"rape-with-minor-girl-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दो साल से कर रहा था रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दो साल से कर रहा था रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 Dec 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलीजागरां निवासी नाबालिग लड़की ने शनिवार को एक युवक पर दो साल से रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे बुड़ैल जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान पानीपत निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। नाबालिग शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे दो साल पहले घर से अपहरण करके ले गया था। इसके बाद आरोपी पानीपत स्थित घर में उससे रेप करता रहा।
विज्ञापन
आरोपी दो साल पहले चंडीगढ़ में प्राइवेट जाब करता था और मौलीजागरां में किराए पर रहता था। वहीं उसकी पहचान नाबालिग से हुई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों ने सात अगस्त 2012 परिजनों के बताए बगैर ही शादी कर ली थी।
विज्ञापन
इसके बाद से वे पानीपत में पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। पुलिस के अनुसार बाद में शराब के नशे में आरोपी नाबालिग के साथ मारपीट करने लगा।
बालिग बताकर की शादी
पुलिस के अनुसार दोनों ने शादी से पहले अपने को बालिग बताया था। उस समय आरोपी की उम्र उस समय 22 साल, जबकि नाबालिग की उम्र 15 साल थी।