{"_id":"5b605f7d4f1c1b0c718b71f3","slug":"rape-with-minor-girl-in-abohar-police-investigation-of-case-started","type":"story","status":"publish","title_hn":" अपने से 53 साल छोटी बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपने से 53 साल छोटी बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
Updated Wed, 01 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अबोहर के हलका बल्लूआना के अंतर्गत एक गांव में 60 साल के व्यक्ति ने सात वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले के बारे में परिजनों को पता चलते ही उन्होंने बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गुरूवार को उनकी बेटी स्कूल से घर आ रही थी। गांव का ही 60 वर्षीय निवासी उसे टाफियां देने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उनकी बेटी को धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डर के चलते उनकी बेटी ने तीन दिनों तक परिवार को कुछ नहीं बताया।
सोमवार शाम जब बेटी ने दर्द की शिकायत की तो उन्होंने उससे पूछा। इस पर बेटी ने उन्हें पूरी बात बताई, जिसके बाद वे मंगलवार को उसे सरकारी अस्पताल में लाए जहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. साहब राम ने उसका उपचार शुरू किया। डॉक्टर ने बताया कि महिला चिकित्सकों का बोर्ड गठित कर पीड़िता की जांच करवाई जाएगी। थाना बहाववाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।