{"_id":"2216f23cd49245778bd83e49a340bc26","slug":"rape-with-minor-girl-by-neighborhood-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेली देख पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकेली देख पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा
Updated Sat, 25 Oct 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुराचार करने के आरोप में थाना गंडाखेड़ी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़की की मां ने बताया कि वह दिवाली के चलते बाजार गई थी और उसकी लड़की शाम के समय घर में अकेली थी।
विज्ञापन
उसके पड़ोसी बलजीत सिंह और उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी लड़की को जबरदस्ती पकड़ कर अपने घर ले जा कर उसके साथ पहले मारपीट की और दुराचार किया।
उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और लड़की को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बलजीत सिंह सहित परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को डीएसपी और एसएचओ गंडाखेड़ी पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल की जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन