फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor girl

ननिहाल आई नाबालिग की युवक ने लूटी अस्मत

Sun, 15 Jun 2014 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Sun, 15 Jun 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl

मुक्तसर में ननिहाल गई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने वाले नौजवान के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि वह अपने ननिहाल गई हुई थी।

शुक्रवार रात करीब एक बजे वह शौच को आई तो मोहल्ले के ही रहने वाले युवक बेअंत सिंह ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान सिर दीवार से टकराने से वह बेहोश हो गई।

बेअंत उसे जबरन उठाकर अपने घर ले गया और दुराचार किया। शनिवार सुबह करीब चार बजे आरोपी उसे बेहोशी की हालत में ही घर छोड़ गया।

सिविल अस्पताल में इलाज के भर्ती पीड़ित लड़की के बयान पर थाना सदर पुलिस ने बेअंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच कर रहे थाना सदर के एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed