{"_id":"3461ddad02e40d826101bdaebba5159b","slug":"rape-with-minor-girl-10-years-imprisonment-to-guilty","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट के बहाने बच्ची को जंगल ले जाकर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चॉकलेट के बहाने बच्ची को जंगल ले जाकर किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Apr 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात वर्षीय बच्ची को चाकलेट दिलाने के बहाने बुलाया और उसे जंगल में ले जाकर रेप कर डाला। घटना 12 मई 2013 की है।
विज्ञापन
मक्खनमाजरा गोदाम में काम करने वाली महिला ने इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन को शिकायत दी कि उसकी सात वर्षीय बेटी को कबाड़ी की दुकान करने वाला कालोनी नं चार निवासी राजनाथ चाकलेट दिलाने के बहाने बुलाया और उसे जंगल में ले जाकर रेप किया।
बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां ने शोर मचाया और लोगों ने पकड़कर आरोपी राजनाथ को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने राजनाथ के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पासको एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
इस मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला की अदालत ने यूपी स्थित बलिया के राजनाथ को अपहरण, दुराचार और पोसको एक्ट की धाराओं के तहत दस साल की कैद सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी पर 35 हजार रुपये जुर्माना भी किया।
विज्ञापन