फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor daughter, now imprisonment for 12 years

मासूम बेटी पर डाली थी हवसी निगाहें, अब भुगतेगा सजा

Fri, 09 Oct 2015 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 09 Oct 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
rape with minor daughter, now imprisonment for 12 years

पांच साल की बेटी मासूम बेटी से हवसी बाप करता था रेप। एक दिन उसकी घिनौनी करतूत का भंडाफोड़ हुआ। अब भुगतेगा जेल की सजा। दरअसल पांच साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी व्यक्ति को वीरवार को अदालत ने दोषी करार देते हुए 12 साल कैद और जुमार्न से दंडित किया।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनगीत कौर ने यह फैसला सुनाया। दो साल पहले का यह मामला इस वजह से भी चर्चित रहा था कि दोषी पिता ने पुलिस को बरगलाने के उद्देश्य से अज्ञात पर दुराचार का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के दरभंगा जिला निवासी एक व्यक्ति ने 30 दिसंबर 2013 को पुलिस को शिकायत दी कि अज्ञात ने उसकी पांच साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि शिकायतकर्ता ही है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पड़ोसी ने देखी घिनौनी करतूत तो पुलिस को बताया

rape with minor daughter, now imprisonment for 12 years

दुष्कर्म का आरोपी व्यक्ति चाय का खोखा लगाता था। वह उसी खोखे में बेटी के साथ अश्लील कृत्य कर रहा था। पास ही स्थित अन्य खोखे वाले ने जब यह देखा तो एतराज जताया।

इस पर आरोपी ने कहा कि, उसकी बेटी है, वह जो चाहे कर सकता है, लेकिन अपने कृत्य को छिपाने के लिए बाद में उसने स्वयं ही थाने जाकर अज्ञात के खिलाफ बच्ची के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवा दी।

सच्चाई सामने नहीं आए इसीलिए वह लगातार बच्ची को भी छिपाता रहा। आखिर पड़ोसी खोखे वाले के बयान पर पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed