{"_id":"5b6c44ca4f1c1bac7d8b734b","slug":"rape-with-minor-child-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची ने सिलाई सीखने से किया मना, घर वालों ने पूछा कारण, तो सामने आया टीचर का सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्ची ने सिलाई सीखने से किया मना, घर वालों ने पूछा कारण, तो सामने आया टीचर का सच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलाई सिखाने के बहाने एक युवक ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पंजाब के लुधियाना में रहने वाली नाबालिग को सिलाई का काम सिखाने वाले एक व्यक्ति ने उससे दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी।
नाबालिग ने इसके बारे में अपने परिजनों को बताया और परिजनों ने थाना साहनेवाल पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
जांच अधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह साथ-साथ में सिलाई का काम भी सीखती है। सात अगस्त को नाबालिग आरोपी के पास काम सीखने के लिए गई तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। एक दिन तक पीड़ित ने किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
जब बच्ची ने काम पर जाने से मना कर दिया तो परिजनों ने उससे कारण पूछा तो उसने सारी बता बता दी। एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गुरूवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़ित की मेडिकल जांच कराई गई है जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।