विवाहिता से रेप कर व्हाट्सएप पर डाला MMS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नजदीकी गांव मीरपुर में दो बच्चों की मां के साथ रेप करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी का साथ देने वाली उसकी भाभी को भी नामजद किया है। उस पर रेप का अश्लील वीडियो बना व्हाट्सअप पर लोड करने का आरोप है।
देवर ने किया रेप भाभी ने बनाया MMS
मामले के बारे में डेराबस्सी थाना प्रभारी अतुल सोनी ने बताया कि विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में रहने वाला गगनदीप उनके बेटे को अपने घर ले गया था।
जब वह उसको लेने के लिए गई तो आरोपी ने अपनी भाभी रिंपी पत्नी जतिंद्र सिंह के साथ मिलकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। इस दौरान उसकी भाभी ने मोबाईल पर उसकी वीडियो बना ली।
बदनामी की वजह से चुप रही
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसकी भाभी ने यह एमएमएस व्हाट्सअप पर डाल दी। महिला ने बताया कि पहले तो वह अपने परिवार की बदनामी से डर से चुप रही लेकिन जब उन्होंने अश्लील वीडिया व्हाट्सअप पर डाली तो उसने अपने पति को सारी बात बताई।
इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गगनदीप व उसकी भाभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।