फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with married woman for name of police help

पुलिस से मदद के नाम पर विवाहिता से रेप

Fri, 14 Nov 2014 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 14 Nov 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
rape with married woman for name of police help

पति के खिलाफ हुई शिकायत में पुलिस से मदद कराने का झांसा देकर विवाहिता की आबरू लूट ली गई। मामला, पंजाब के लुधियाना शहर का है। आरोपियों ने उसे किसी को न बताने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर भामिया रोड निवासी गोरा और निशान के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित विवाहिता की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।

विज्ञापन

पति के खिलाफ पुलिस शिकायत

rape with married woman for name of police help

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विवाहिता का पति इलाके में एक दुकान चलाता है। उसके पति के खिलाफ कुछ समय पहले थाना जमालपुर में कोई शिकायत हुई थी।

इससे उसका पति काफी परेशान रहने लगा था। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि उक्त थाने में तैनात कुछ पुलिस मुलाजिमों के साथ उनकी पहचान है। वे इस मामले में पुलिस मुलाजिमों से उसकी मदद करा देंगे।

दो दिन पहले आरोपी उसे थाने के बाहर मिले। बहला फुसला कर वे उसे अपने साथ एक घर में ले गए। वहां पर आरोपियों ने उससे दुराचार किया। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापामारी करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed