{"_id":"5baf3b2c867a5501370f02b5","slug":"rape-with-marriaged-women-in-haryana-s-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म, पति, दोस्त और सहेली के पति पर लगा आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्थडे पार्टी के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म, पति, दोस्त और सहेली के पति पर लगा आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में रेप की वारदातें थमती नहीं दिख रही हैं। ताजा मामला एक बार फिर रेवाड़ी से है। यहां की एक विवाहिता ने गैंगरेप की खौफनाक दास्तान सुनाई है। विवाहिता ने अपनी सहेली के पति की जन्मदिन पार्टी में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर पति, उसके दोस्त और सहेली के पति पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है, जो विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद पति ने उससे दहेज प्रताड़ना का केस वापस लेने को कहा। मना करने के बाद उसने चाकू से कई वार किए। शहर थाना पुलिस ने मामले में तीनों लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और उसकी सहेली के खिलाफ साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन