{"_id":"7127d0aa07beb6a403198094d8906f51","slug":"rape-with-lady-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से साल भ्ार करता रहा रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से साल भ्ार करता रहा रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 01 May 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक उसके गांव की ही एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुराचार करता रहा। जब उस व्यक्ति को पता चला की पीड़िता गर्भ से है तो आरोपी ने पीड़िता को जहरीली वस्तु खिलाकर गर्भ में पल रहे उसके बच्चे को मार दिया।
विज्ञापन
व्यक्ति उसे बेहोशी की हालात में स्थानीय बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने सरकारी अस्पताल के डाक्टरों और पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसी के गांव के एक युवक ने उसे अपने प्यार में फंसाकर उससे दुराचार किया। पीड़िता ने बताया कि यह युवक शादी करने का वादा कर उसके साथ एक साल तक दुराचार करता रहा।
विज्ञापन
उसके गर्भ से होने की बात पता चलने पर आरोपी ने उसे कोई जहरीली वस्तु खिला दी। उसकी वजह से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। आरोपी उसे बेहोशी की हालत में स्थानीय बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया।
इस सबका पता चलने पर उसके परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहीं डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए भर्ती करने के बजाए बठिंडा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता ने सिविल अस्पताल के डाक्टर व पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी युवक के परिजन उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। वहीं पीड़िता का इलाज कर रही महिला डाक्टर ने बताया कि उन्होंने पुलिस कार्रवाई संबंधी सभी रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को भेज दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। वे मामले की छानबीन कर रहे है।